फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन दिन बाद शाम 5ः00 बजे बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली एनएच, चार घंटे में फिर बंद

Thu, 28 Aug 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बनाला के पास एनएच पर गिरे पत्थर व चट्टानें। स्त्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी/पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे दवाडा के पास तीन दिन बाद बुधवार शाम पांच बंज यातायात के लिए बहाल हो गया। फिलहाल हाईवे पर सिर्फ एक तरफा वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई है। मगर चार घंटे बाद बनाला में भूस्खलन होने से फिर बंद हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को एनएच बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। हाईवे रविवार रात से बंद था। हालांकि सोमवार को कुछ समय के लिए खोला गया था, लेकिन शाम तक फिर से बंद करना पड़ा।

बुधवार को मौसम साफ होते ही एनएचएआई ने बहाली का कार्य शुरू किया। दवाडा फ्लाईओवर के नीचे गड्ढों को मिट्टी व पत्थर डालकर भरा गया और भूमि कटाव वाली जगह पर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया। फिलहाल हाईवे अस्थायी तौर पर बहाल किया गया था। मगर बनाला में फिर भूस्खलन होने से लोगों को मुसीबत और बढ़ गई है। प्रशासन ने पहले ही लोगों से अपील की है कि केवल जरूरी होने पर ही मार्ग से सफर करें। एएसपी सचिन हीरेमठ ने बताया कि अधिकतर छोटे वाहन निकाल दिए हैं। बड़े वाहन अब वीरवार सुबह एनएच बहाल होने पर ही निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


उधर डीसी अपूर्व देवगन ने बुधवार को फोरलेन का निरीक्षण किया और भूस्खलन, भूधंसाव और ब्यास के बढ़ते जल स्तर से हुए नुकसान की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया मंडी-कुल्लू (वाया पंडोह, औट) एनएच-03 अब वाहनों के लिए खोला गया है। छोटे वाहनों को मंडी से कुल्लू की ओर वैकल्पिक मार्ग कमांद से भेजा गया। भारी मालवाहक वाहनों को निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है। एक-दो दिनों में सभी वाहनों की आवाजाही सुरक्षित करने का लक्ष्य रखा है।   संवाद



बनाला में भूस्खलन की चपेट में वाहन आने की आशंका

बनाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन की चपेट में वाहन आने की आशंका है। इस सूचना की पुलिस द्वारा सत्यापन किया जा रहा है।मौके पर मंडी पुलिस की क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी तैनात है, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है। एएसपी सचिन हीरेमठ ने बताया कि सूचना की जांच की जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें