फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़- मनाली एनएच: चार से पांच घंटे में तय हो रहा टकोली से सुंदरनगर तक का 70 किमी सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सामरिक दृष्टि से अहम और पर्यटन-बागवानी की लाइफलाइन चंडीगढ़-मनाली एनएच पर सुंदरनगर से लेकर टकोली तक सफर किसी मुसीबत से कम नहीं। सरकार के तमाम दावों के बावजूद एनएच की हालत सुधरने के बजाय दिनोंदिन बदतर हो रही है। जिला प्रशासन, पुलिस और फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनियों की अव्यवस्था से सैलानियों, किसानों-बागवानों को रोजाना घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है और भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। केवल टकोली से सुंदरनगर तक करीब 70 किमी का सफर चार से पांच घंटों में तय हो रहा है। ऐसे में फोरलेन निर्माण में लगी कंपनियां अंधाधुंध बेतरतीब पहाड़ों की कटिंग और मलबे को जगह जगह डंप करके मुसीबत अधिक बढ़ा रही हैं। वर्तमान में लाहौल से मटर, आलू और नगदी पैदावार की सप्लाई इस मार्ग से बाहरी मंडियों तक जा रही है, जो प्रभावित हो रही है। यही आलम रहा तो आने वाला सेब सीजन से निपटना प्रशासन और शासन के लिए चुनौती से भरा होगा। सड़क की हालत सरकार की सिरदर्द बढ़ाने वाली रहेगी। लाहौल, कुल्लू का सेब इसी मार्ग से होकर देश की मंडियों तक पहुंचता है। कहने को मंडी-कमांद-बजौरा वैकल्पिक मार्ग है, लेकिन कटौला के आगे मार्ग संकरा है और अकसर वाहनों का दबाव बढ़ते ही बंद हो जाता है।
विज्ञापन

संवेदनशील प्वाइंट्स पर कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी जाएगी। पुलिस चौकस है। सड़क की जर्जर हालत के चलते कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में बार-बार जाम लग रहा है।
-शालिनी अग्निहोत्री, एसपी मंडी
जहां काम नहीं चला हुआ है, वहां पर गड्ढे भर दिए गए हैं। जहां कटिंग चली है, वहां काम के बाद सड़क को समतल किया जा रहा है। यही एकमात्र विकल्प है। क्योंकि जहां काम लगा है अगर वहां गड्ढे तारकोल से भरेंगे तो वह उखड़ जाएंगे। निर्देशों की अनुपालना की जा रही है।
विज्ञापन

-नवीन मिश्रा, पीडी एनएचएआई
एनएचएआई से लगातार संपर्क में हैं। सड़क की खस्ताहालत को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। फिल्हाल ओपन कटिंग को रोकने के लिए कह दिया गया है। ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अतिरिक्त मशीनरी और पुलिस कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित बनाई जा रही है।
विज्ञापन

-अरिंदम चौधरी, डीसी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें