फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दस घंटे बाद बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगणी मोड़ पर देररात 9:00 बजे हो गया था बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे जोगणी मोड़ के पास सोमवार रात लगभग 9 बजे पत्थर गिरने के कारण बाधित हो गया था। इसे 10 घंटे बाद मंगलवार सुबह सात बजे बहाल किया गया। लगातार पत्थर गिरने के खतरे को देखते हुए हाईवे को रातभर बंद रखा गया।
रात को पत्थर गिरने की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कटोच और उनकी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने वाहनों को सुरक्षित जगहों पर रुकवाया। जोगणी माता मंदिर के बिल्कुल सामने भूस्खलन हुआ जिससे मंदिर को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने रातभर स्थिति पर निगरानी रखी और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोके रखा। सुबह करीब 5:00 बजे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 7:00 बजे हाईवे को बहाल किया गया। उधर, पंडोह चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि फिलहाल मार्ग सुचारु है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क वनवे है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें