मंडी। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के चंचल सिंह को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दल प्रमुख का दायित्व मिला है। चंचल सिंह धर्मपुर के छोटे से गांव कोठी (लुधियाना) के रहने वाले हैं।
वर्तमान में शारीरिक शिक्षक के पद पर राजकीय उच्च विद्यालय बनेरड़ी तहसील धर्मपुर में सेवारत हैं। उन्हें 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 69वीं नेशनल स्कूल गेम हॉकी छात्राओं की प्रतियोगिता का दल प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पहले शारीरिक शिक्षा शिक्षक हैं, जिन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 23 से 29 दिसंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा जिला सिरमौर में आयोजित होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 2 से 7 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। राष्ट्र स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की पूर्ण रूप से देखरेख, अनुशासन, प्रशिक्षण तथा टीम की व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है। चंचल सिंह का कहना है कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। संवाद