फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी की अवहेलना पर कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में कोरोना कर्फ्यू में ढील के दौरान खुलने वाली दुकानों में सामान लेने आने वाले लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस कर्मचारियों की ओर से आग्रह के बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। अब एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि सामाजिक दूरी का अगर लोगों ने पालन नहीं किया तो उनके चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन

नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना नियमों का पालन कर कोरोना चेन तोड़ने में सहयोग करें। उधर शनिवार को शहर में ढील के दौरान काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं। अधिकतर लोग वाहनों में निकल रहे हैं। इससे जाम जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। स्कूल बाजार के पास जाम में एक मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस फंस गई। यातायात बहाल करने पर एंबुलेंस निकल पाई।
शहर में सब्जी मंडी, राशन और फलों की दुकानों पर सामाजिक दूरी बनाने के लिए गोले बनाए गए हैं लेकिन लोग नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। इस पर पुलिस ने सख्ती की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस रोजाना बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काट रही है। वाहन चालकों के दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। बाहर निकलने का कारण भी पूछा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें