फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाजयुमो नेता की गाड़ी का 1.05 लाख का चालान, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
एसपी मंडी साक्षी वर्मा से मुलाकात करते गाड़ी मालिक चंद्रमणि।
विज्ञापन
मंडी। जिले में एक लग्जरी गाड़ी की मॉडिफिकेशन कराने पर गाड़ी का 1.05 लाख रुपये का चालान सुर्खियों में है। गाड़ी मालिक का आरोप है कि संबंधित एसएचओ की तरफ से व्यक्तिगत रंजिश के चलते इतना ज्यादा चालान काटा गया है। उसके रिश्तेदारों और दोस्तों को भी तंग किया जा रहा है। उनके भी चालान किए जा रहे है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को गाड़ी मालिक चंद्रमणि एसपी मंडी साक्षी वर्मा से मिले। उन्होंने बताया कि गाड़ी का यह चालान 5 दिसंबर 2024 को किया गया है। इसमें वायु प्रदूषण और गाड़ी दस्तावेज के 5500 रुपये अलग से चालान के काटे गए हैं। कुल मिलाकर गाड़ी का 1.05 लाख रुपये का चालान किया गया है।
चंद्रमणि ने कहा कि उनकी गाड़ी में केवल अलॉय ही मॉडिफाई कराए थे जबकि उनके क्षेत्र में और भी माडिफाई की हुई गाड़ियां घूम रही हैं। चंद्रमणि ने कहा कि सुंदरनगर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष होने के नाते कुछ माह पहले उन्होंने नशा और खनन माफिया का मुद्दा उठाया था। इसके बाद से ही कांग्रेस नेताओं के दबाव और व्यक्तिगत रंजिश के चलते उनकी गाड़ी के चालान कटना शुरू हुए। वहीं, इस संबंध एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि गाड़ी मालिक की शिकायत के आधार मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें