फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खुले में कूड़ा कचरा फेंकने पर 15 लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर में अंधेरे का फायदा उठाकर खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने पर नगर परिषद की टीम ने 15 लोगों के चालान किए। अधिकारियों को शहर में विभिन्न जगह अंधरे में कूड़ा-कचरा फेंकने की शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन

इस पर नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में दबिश दी। इस दौरान 15 लोग खुले में कूड़ा-कचरा फेंकते हुए पकड़े गए। उन पर जुर्माना लगाया गया है।
उधर, व्यापार मंडल के महासचिव संजय शर्मा ने सभी व्यापारियों को सूचित किया है कि वे अपनी दुकान में कूड़े का डस्टबिन रखना सुनिश्चित करें। दुकान में डस्टबिन न होने पर चालान किया जाएगा। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा ने कहा कि रात को खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने की शिकायत पर टीम ने औचक निरीक्षण किया। खुले में कूड़ा फेंकते 15 लोग पकड़े गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें