फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होंगी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी।
विज्ञापन

नगर निगम मंडी में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की प्रायोजित विभिन्न योजनाओं को लागू किया जाएगा। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र नगर निगम स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न मंडलों और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक की जाएगी।
यह जानकारी नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा रहा है। जरूरतमंद लोगों को सस्ते ब्याज पर ऋण सुविधा देकर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध करवा स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसमें दो लाख रुपये तक ऋण लेकर नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं या अपने पुराने व्यवसाय को और सुदृढ़ कर सकते हैं।
विज्ञापन

...
अब तक बन चुके है 113 घर, 50 निर्माणाधीन
आवास योजना के तहत अब तक 113 घर बन चुके हैं और 50 घर निर्माणाधीन हैं। दो करोड़ रुपये की धनराशि दी जा चुकी है। आवास योजना के तहत 1.85 लाख की सहायता जरूरतमंद लोगों को अपने आवास का निर्माण करने के लिए दी जाती है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने कहा कि नगर निगम में सम्मिलित किए गए क्षेत्रों में इस योजना का लाभ उठाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कच्चे घर हैं वे अपने पक्के घर के निर्माण करने के लिए नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें