फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छाई की जीत का उत्सव : रावण दहन से गूंजा विजय संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी और जोगिंद्रनगर शहर में निकाली आकर्षक झांकियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/जाेगिंद्रनगर। जिलेभर में विजयदशमी का पावन त्योहार मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। मंडी शहर, सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में नगर निगम और स्थानीय नगर निकायों की ओर से निकाली गई मनमोहक झांकियों को निहारने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। झांकियों में भगवान राम, लक्ष्मण, रावण तथा वानर व राक्षसी सेना का वेश धारे कलाकारों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय और हास्य-व्यंग्य से लोगों का मनोरंजन किया।
मंडी शहर में नगर निगम ने स्थानीय रामलीला कलाकारों के सहयोग से विशेष झांकी निकाली गई, जिसमें रावण अपने पारंपरिक अंदाज में संवाद बोलते नजर आया। शाम पौने छह बजे राज देवता माधोराय की भव्य पालकी की अगुवाई में झांकी छोटा पड्डल मैदान पहुंची, जहां रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलों और लंका का दहन किया। महापौर सुमन ठाकुर ने सभी को विजयदशमी की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सदाचार के मूल्यों को समाज में बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में भी दशहरे पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच प्रभु श्रीराम और रावण के युद्ध के पश्चात पुतला दहन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने जनसमूह को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और आचरण को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। देर शाम विधायक ने रामलीला मंचन में शामिल लगभग 80 कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपमंडल के खुद्दर और सेरू क्षेत्रों में भी रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें