फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: योजनाओं से वंचित किए जाएंगे नशा करने वाले दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। तलकेहड़ पंचायत में नशा करने और बेचने पर दोषी पाए जाने वाले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ न दिलाने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने दोटूक कहा कि पंचायत में किसी भी तरह का नशा बर्दाश्त नहीं होगा। नशामुक्त समाज के सपने को साकार करने को लेकर रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बैठक में यह निर्णय लिया।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान शूचिका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड सदस्य इंद्रा, सकीना, संजय, सरोज, रजनी, अनिता, संजीव व उप प्रधान राम लाल ने कहा कि लोगों को नशे की बुरी आदतों से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है।
पंचायत उपप्रधान रामलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को आवास, शौचालय सुविधा का लाभ पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयास से दिलाया गया है। बैठक में पंचायत के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा भी की गई। खंड विकास अधिकारी अनुभव तंवर ने बताया कि तलकेहड़ पंचायत में युवाओं को नशे की बुरी आदतों से बचाने के लिए जो कवायद शुरू हुई है, वह काबिले तारीफ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें