फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घर पहुंचा सैनिक का शव, मची चीख पुकार

विज्ञापन
गोहर उपमंडल के थाची गांव में कार हादसे में मारे गए सैनिक को गार्ड ऑफ ऑनर देते सेना व पुलिस जवान
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। करवाचौथ पर्व को लेकर घर आ रहे सैनिक ढमेश्वर दत्त की सड़क हादसे में मौत के बाद शव को पैतृक गांव थाची लाया गया। इस दौरान गांव में चीखपुकार मच गई। सैनिक टुकड़ी और स्थानीय प्रशासन की ओर से सैनिक ढमेश्वर दत्त को राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ आनर देकर तीन वर्षीय बेटे विवेन ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत खारसी के थाची निवासी सैनिक ढमेश्वर दत्त करवाचौथ पर्व के चलते फिरोजपुर से घर लौट रहे थे। चमकौर साहिब के पास कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। सोमवार दोपहर को सैनिक की पार्थिव देह को आर्मी की बटालियन की ओर से राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव थाची लाया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, व्यापार मंडल गोहर और स्थानीय लोगों ने ढमेश्वर दत्त की पार्थिव देह पर फूलों की वर्षा करके पुष्पांजलि दी और उनके सम्मान में मौन रखा।
ढमेश्वर दत्त का उनके पैतृक गांव थाची में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके संस्कार में स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम गोहर बचित्र सिंह ठाकुर, आर्मी आफिसर और सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर आर्मी की तरफ से शोक धुन के साथ 21 फायर करके ढमेश्वर दत्त के पार्थिव शरीर को सलामी दी गई। हर तरफ ढमेश्वर दत्त अमर रह के जय घोष होते रहे। इस अवसर पर आर्मी की तरफ से देश की शान तिरंगा ढमेश्वर दत्त के पिता राम सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें