फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खलियार में छोड़े मवेशी पुरानी मंडी वार्ड में घुसे, मेयर बोले- अब कार्रवाई होगी

Mon, 23 Sep 2024 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नगर निगम के तहत आते भ्यूली में हाईवे पर घूमती मवेशी।  स्त्रोत नगर निगम
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के खलियार वार्ड में शुक्रवार रात को छोड़े गए मवेशियों ने अब स्थानीय फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। खलियार से नीचे ये मवेशी नगर निगम के महापौर के वार्ड पुरानी मंडी में हाईवे पर भी घूम रहे हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। इस स्थिति के कारण बुजुर्ग और छोटे बच्चे अकेले बाहर जाने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार रात को कुछ महिलाओं द्वारा कंटिंडी की दिशा से मवेशियों को छोड़ने की घटना हुई थी। स्थानीय लोगों ने महिलाओं को पकड़कर पुलिस को बुलाया, जहां महिलाओं ने मवेशियों को वापस लेने का आश्वासन दिया। हालांकि, इसके अगले दिन सभी मवेशी फिर से खलियार वार्ड में फसलों को नुकसान पहुंचाने लगे।
शिकायतकर्ता ने पुलिस कार्रवाई के बाद शिकायत वापस ले ली थी, लेकिन अब मवेशियों की बढ़ती संख्या नगर निगम के लिए चिंता का विषय बन गई है। सदर थाना के एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त महिलाएं भी फसलों को चट होते देख उन्हें छोड़ने आई थीं। अगर मवेशी उनके होते तो पुलिस कार्रवाई कर सकती थी। लाेगों को संबंधित विभाग के ध्यान में भी मामला लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि जिन लोगों ने मवेशियों को छोड़ा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें