फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी करने वाले शातिर को पकड़वाएं, इनाम पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत टिक्कर में पशुओं की चोरी करने वाले शातिरों को पकड़वाने पर पंचायत प्रधान की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पंचायत प्रधान रजनी ठाकुर ने बताया कि कुछ महीनों से शिकायतें आ रही हैं कि ग्रामीणों की बकरियां चोरी हो रही है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने शिकायत पुलिस थाना सरकाघाट में दर्ज करवाई है। पंचायत वासियों को सूचना दी कि जो भी बकरी चोर शातिर को पकड़वाएगा, उसे इनाम दिया जाएगा। पिछले हफ्ते एक बकरी फिर गांव से चोरी हुई। कुछ ग्रामीण ने शक के आधार पर बकरी चोरी के संदिग्ध से पूछताछ की तो पता चला कि अब तक वह नौ बकरियां चोरी कर चुका है।
इसकी सूचना पुलिस थाना सरकाघाट में दी गई और मौके पर बकरियां मौजूद पाई गईं। बकरी चोरी के शातिर को पकड़वाने तथा पुलिस के हवाले करने में ग्रामीण संतोष कुमार, रिंकू तथा चेतराम ने सहयोग किया। पंचायत प्रधान रजनी ठाकुर ने उन्हें इनामी राशि देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें