फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही खत्म होगा जातिगत भेदभाव : प्रकाश चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में समान अवसर प्रकोष्ठ ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, असमानता और अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। शिक्षा समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। यह बात राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने महाविद्यालय के समान अवसर प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. श्रवण डोगरा ने विद्यार्थियों को इसके उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ का उद्देश्य सभी विद्यार्थियों को बिना भेदभाव समान अवसर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं और भेदभाव से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए प्रकोष्ठ से संपर्क करने की प्रक्रिया भी बताई। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर विशाल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें