फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू मंडी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट, दो को नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली की कंपनी में मिलेगा 3.8 लाख सालाना वेतन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में पहली बार आयोजित कैंपस प्लेसमेंट अभियान में एमबीए और एमसीए के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। मोहाली की विप्रोनिक्स कंपनी ने उन्हें प्रशिक्षण के बाद 3.8 लाख रुपये सालाना वेतन पर नियमित नौकरी देने की पेशकश की है।
विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन और कंप्यूटर साइंस विभागों की ओर से आयोजित अभियान में 52 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया अभिरुचि परीक्षा, मशीन लर्निंग चरण और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से पूरी हुई। इसमें एमबीए से अमनदीप और एमसीए से ऋषभ कुमार चयनित हुए।
विज्ञापन

अमनदीप को दो माह और ऋषभ कुमार को छह माह का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें 13,500 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर 3.8 लाख रुपये सालाना वेतन पर नियमित रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

कुलपति ललित कुमार अवस्थी ने इसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का सकारात्मक परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव और व्यावसायिक कौशल प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें