फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राजनीति शास्त्र विषय में कॅरिअर के बताए अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय थाची में सोमवार को कॅरिअर मार्गदर्शन परामर्श एवं प्लेसमेंट सेल ने राजनीति शास्त्र विषय में कॅरिअर के अवसरों पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य दीप कुमार ने बतौर मुख्यातिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने कहा कि राजनीति विषय में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति शास्त्र विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थी यूजीसी नेट की परीक्षा पास करने के बाद कॉलेज में सहायक आचार्य के रूप में नियुक्त हो सकते हैं। ‘अंतरराष्ट्रीय संबंधों’ में स्नातकोत्तर करने के बाद राजदूत के तौर पर कॅरिअर बना सकते हैं। इस अवसर पर सहायक आचार्य डॉ. पवन कुमार, डॉ. अजय पाल सिंह, राज कुमार, टीकम राम, निर्मला देवी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें