मंडी। बलद्वाड़ा के तरनडोल गांव में तारपीन से झुलसे युवक की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पांच नवंबर को कुछ युवक पेंट का कार्य बलद्वाड़ा के तरनडोल गांव में कर रहे थे। यहां दरवाजे पर लगे स्टिकर को निकाला जा रहा था।
स्टिकर न निकलने पर पेंटर ने लाइटर से इसे गर्म कर निकालने का प्रयास किया। इसी बीच लाइटर गिर गया और नीचे खुली तारपीन की कैनी ने आग पकड़ ली। इसकी चपेट में आकर युवक रिंकू राम (31) निवासी दत्तोली, बलद्वाड़ा झुलस गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस जांच में किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं पाया गया है। संवाद