फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में खुलेगा हृदय रोग विभाग, पैट स्कैन मशीन की मिलेगी सौगात

विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करे हुए सीएम सुखविद्र सिंह सुक्खू व मौजूद गण्
विज्ञापन
सीएम की घोषणाओं से स्वास्थ्य सुविधाओं को लगेंगे पंख, सभी विभाग होंगे सशक्त
विज्ञापन

पीजी कोर्स शुरू करने के लिए सरकार देगी एकमुश्त राहत : सुक्खू
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में हृदय रोग विभाग स्थापित किया जाएगा। कॉलेज के सभी विभागों में पीजी कोर्स शुरू किए जाएंगे। ऐसे सभी विभागों में जहां पीजी कोर्स शुरू करने के लिए प्रोफेसर नहीं है, उन्हें एकमुश्त रिलेक्सेशन (छूट) दी जाएगी, ताकि वहां पीजी कोर्स शुरू करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में एसआर शिप के पद भी बढ़ाए जाएंगे।
शुक्रवार को यहां रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ करने पर पहुंचे सीएम ने कहा कि नेरचौक में रेडियोलॉजी विभाग के साथ सभी विभागों को सशक्त किया जाएगा और डॉक्टरों, पैरा मेडिकल और टेक्नीशियन के पदों को भरा जाएगा। कहा कि नेरचौक ट्रॉमा सेंटर में खाली पदों को भरा जाएगा, ताकि इमरजेंसी सेवाओं में सुधार हो सके। थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन के साथ लिनाक मशीन को शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही पैट स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक के डॉक्टरों और स्टाफ से भी संवाद किया और मेडिकल कॉलेज में विभिन्न सुविधाओं और कमियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के संबंध में मिले सुझावों को नीति में शामिल किया जाएगा, ताकि मरीजों को प्रदेश में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक सोहन सिंह ठाकुर और बंबर ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, प्रदेश जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें