फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घांघल से पहले कार चुराई फिर धनोटू लखदाता मंदिर में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत घांघल में बुधवार रात कार चोरी हो गई है। शातिरों ने उसी कार को धनोटू के लखदाता मंदिर में चोरी के लिए इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

वारदात में शामिल आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बीएसएल पुलिस थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मान सिंह निवासी घांघल ने कहा है कि पेट्रोल पंप के पास अपनी कार (एचपी34ए/2281) को खड़ा किया था।
जब वह वीरवार पहुंचे तो कार वहां नहीं थी। इस दौरान पता चला कि धनोटू के लखदाता मंदिर में भी चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज देखी तो पाया कि उसकी कार में शातिर मंदिर में चोरी करने पहुंचे थे। शातिरों ने मास्क पहन रखे थे, इसलिए पहचान नहीं हो पाई है। यहां पर वह वारदात को अंजाम देकर कार में सवार फरार हो गए। चोरों ने मंदिर से क्या चुराया है इसकी अभी जांच चल रही है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें