फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छतर में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन कार दुर्घटना के घायल। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरकाघाट मार्ग पर छतर में वीरवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। इनका जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार पेड़ और चट्टान से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन

परिवार के सभी सदस्य वीरवार सुबह करीब चार बजे सरकाघाट किसी काम के लिए गए थे। दोपहर बाद घर लौटते हुए कार शहर से करीब चार किलोमीटर दूर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घायलों की पहचान कार चालक जोगिंद्र (60), बीना देवी (58) पत्नी जोगिंद्र सिंह, कनिका (27) पुत्री जोगिंद्र निवासी ढेलू, आंचल (23) पुत्री जितेंद्र, अभिलाषा पत्नी जितेंद्र निवासी समलोट जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है।
स्थानीय पुलिस ने हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
उधर कार हादसे के मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को सड़क तक पहुंचाने के लिए आसपास के ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई। अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी एवं विशेषज्ञ चिकित्सक डऍ. विजेंद्र ने बताया कि घायलों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें