फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चैलचौक-जंजैहली मार्ग पर खाई में गिरी कार, 5 घायल

Fri, 02 Jan 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर/थुनाग (मंडी)। जंजैहली थाना क्षेत्र के चैलचौक-जंजैहली मार्ग पर वीरवार को कांढा के पास नवानी मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में तीन युवक और दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से घायलों को खाई से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल बगस्याड़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान सिमरन (15) निवासी नेहरा, यशिका गुलेरिया (15) निवासी नेरी (दोनों डाकघर चांबी, तहसील सुंदरनगर), तरुण (18) निवासी बाल्ट, हिमांशु (19) निवासी टिक्कर और आर्यन राणा (20) निवासी बृखमणी (तीनों तहसील बल्ह) के रूप में हुई है। यह सभी दोस्त कार से जंजैहली की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

नवानी मोड़ के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण खो जाने से यह दुर्घटना हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नवानी मोड़ अब ब्लैक स्पॉट बन चुका है और यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मोड़ पर क्रैश बैरियर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।
पुलिस ने मौके का मुआयना कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें