फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गरलोग के पास कार खाई में गिरी, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
गरलोग के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को बाहर निकालते लोग। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
पधर (मंडी)। डायनापार्क-गरलोग-कुन्नू मार्ग पर सोमवार शाम 4:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए 108 की मदद से पधर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुल्लू में सेटलमेंट पटवारी के पद पर कार्यरत बलबीर सिंह पुत्र धूपलू राम निवासी गांव बुलंग डाकघर सुधार चौहारघाटी अपने निजी वाहन से कुल्लू से घर लौट रहा था। गरलोग गांव के पास उसका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कार लगभग 200 मीटर नीचे गिरी। ग्रामीणों ने कार के दरवाजे तोड़कर घायल को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए पधर अस्पताल ले जाया गया। हादसे की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी पधर सौरभ ठाकुर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें