फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बगस्याड़ के पास कार खाई में गिरी, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात जंजैहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगस्याड़ विश्राम गृह के पास शिकावरी रोड पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने खाई में गिरी कार को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कार से चालक का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान नेक राम (46), पुत्र शंकर दास, निवासी गांव सुनान, मुहाल कांढी, तहसील थुनाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और फिसलन भरी सड़कों के कारण हादसों में वृद्धि हो रही है। पहाड़ी इलाकों में वाहन स्किड होने का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहनों में चेन का उपयोग करें और अत्यधिक सावधानी बरतें। इन दिनों सराज क्षेत्र की सड़कें काफी जोखिम भरी बनी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें