फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बगस्याड़ के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत

विज्ञापन
सराज घाटी के बगस्याड के समीप हादसा होने पर नाले में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सराज में लगातार दूसरा सड़क हादसा
विज्ञापन

बगस्याड़-शिकावरी सड़क पर रात को गिरी कार, सुबह लोगों को चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार रात जंजैहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगस्याड़-शिकावरी सड़क पर आईपीएच रेस्ट हाउस के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में अकेले सवार नेक राम, पुत्र शंकर दास (46 वर्ष), निवासी गांव सुनान मुहाल कांढी, तहसील थुनाग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात के अंधेरे में हुआ। नेक राम घर लौट रहे थे, लेकिन परिवार उनका इंतजार करता रहा। हादसे की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब राहगीरों ने खाई में पलटी कार देखी। ग्रामीणों ने कार के अंदर झांककर देखा तो उसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ था। गांव में खबर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि नेक राम हमेशा के लिए चले गए हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा हाल ही में सराज घाटी में अमित गौतम दुर्घटना के ठीक बाद हुआ है, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बर्फबारी और फिसलन भरी सड़कों के कारण पहाड़ी इलाकों में वाहन स्किड होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा टालें, वाहनों में चेन लगाकर चलाएं और अत्यधिक सतर्क रहें। सराज क्षेत्र की सड़कें इन दिनों बेहद जोखिम भरी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें