पुलिस ने पधर के समीप संदेह के आधार पर अधिकार क्षेत्र में ली कार
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के ढेलू के समीप सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पठानकोट निवासी कार चालक को पुलिस थाने में तलब कर पूछताछ शुरू की है। पधर के समीप संदेह के आधार पर एक लग्जरी कार को भी कब्जे में लिया है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। कुछ गवाहों के भी पुलिस ने बयान कलमबद्ध किए हैं।
बीते दो दिन पहले तेज रफ्तार कार और स्कूटी की भिड़ंत के दौरान ढेलू हार निवासी महिला रुकमणी की मौत हुई थी। इस हादसे में पति जय सिंह भी घायल हुए हैं। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में स्कूटी को टक्कर मारकर भागे कार चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पठानकोट निवासी एक कार चालक को पुलिस थाने में तलब कर पूछताछ भी की गई है। वहीं, पधर के समीप एक लग्जरी कार को भी पुलिस ने अधिकार क्षेत्र में लिया है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।