फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डिवाइडर से टकराई कार, सुरक्षा बैलून खुलने से बचे चार सवार

Thu, 28 Nov 2024 08:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर बाईपास पर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हुई कार। -स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर बाईपास पर बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के पर्यटकों की कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पर्यटक अपनी कार से मनाली जा रहे थे। इस दौरान सुबह करीब सात बजे सुंदरनगर बाईपास पर यह हादसा हुआ। तेज रफ्तारी के कारण कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार के सुरक्षा बैलून खुल गए, जिससे उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।
स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी नानक चंद ने बताया कि इस मामले में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, क्योंकि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें