सुंदरनगर के नौलखा में तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़ी बस से टकराई । स्रोत सोशल मीडिया
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के नौलखा में शनिवार दोपहर एक कार सड़क किनारे बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार चार लोग जख्मी हो गए।
पुलिस के अनुसार हादसा नौलखा के निकट तब हुआ जब एक बस ठहराव पर सवारियों का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक कार ने अपना नियंत्रण खो दिया और सीधे बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इसके लिए पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल गोहर के गांव काथला निवासी मीरा देवी (66) को नेरचौक मेडिकल कॉलेज से एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। तीन अन्य को उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस थाना धनोटू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
000