सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के तहत सरकाघाट-घुमारवीं सड़क पर बाइक और नैनो कार की भांवला मोड़ के समीप टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अरविंद कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बाइक पर जा रहा था। भांवला मोड़ के पास पहुंचते ही घुमारवीं की ओर से आ रही नैनो कार बाइक से टकरा गई। कार को चालक हुक्म चंद चला रहा था। स्थानीय लोग निजी वाहन में दोनों घायलों को अस्पताल में ले गए। जहां पर दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक अरविंद की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।