फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घौड़ नाला में कार खाई में लुढ़की, जीजा की मौत, साला घायल

Thu, 07 Jul 2016 10:39 PM IST
मंडी
विज्ञापन
accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। घौड़ नाला दूसरा खाबू संपर्क सड़क पर नैनो कार सड़क से करीब दो सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रिवासलर से चौकी चंद्राहण की ओर आ रही नैनो कार अचानक घौड़ नाला के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब दो सौ फीट नीचे खाई में गिर गई। जिसमें जीजा चेत राम और साला मुंशी राम सवार थे। गाड़ी को जीजा चेतराम चला रहा था। जबकि, साला मुंशी राम पुत्र महंत राम निवासी नेरचौक बल्ह अपने जीजा के साथ उनके घर जा रहा था। लेकिन, घर से मात्र एक किलोमीटर दूर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में चेतराम ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल मुंशी राम को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में इलाज के लिए पहुंचाया। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें