फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में पूर्व अर्धसैनिक बल जवानों के लिए खुलेगी कैंटीन

Fri, 08 May 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण समिति की बैठक में कार्यालय भवन किराये पर लेने का निर्णय, संगठन विस्तार और सुविधाओं पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। भूतपूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण समिति सरकाघाट की मासिक बैठक वीरवार को अध्यक्ष ज्ञान चंद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व अर्धसैनिक बल जवानों के कल्याण, संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति के कार्यालय और कैंटीन संचालन के लिए सरकाघाट में उपयुक्त भवन किराये पर लिया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पूर्व जवानों और उनके परिवारों के लिए कैंटीन सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कैंटीन शुरू होने से पूर्व सैनिकों को जरूरी सामान उचित दरों पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगा और उन्हें दूर-दराज क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान बीते माह किए गए सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही शिमला में आयोजित वार्षिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से सदस्यों को अवगत कराया गया। समिति ने प्रशासन से कैंटीन स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की। बैठक में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर टेक चंद, योगराज शर्मा, बिशन दास, प्रेम सिंह, आशा राम, ओमप्रकाश, लाल सिंह, भागीरथ तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें