फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिया हत्याकांड के विरोध में सुंदरनगर में कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
डैहर (मंडी)। सिया हत्याकांड के विरोध में सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी के तूनाही महिला मंडल की सदस्यों ने जीरो चौक पर कैंडल मार्च निकाला। देर रात आयोजित इस मार्च में महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर घटना के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। कैंडल मार्च जीरो चौक से शुरू होकर अस्पताल चौक तक पहुंचा, जहां लोगों ने सिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। महिलाओं के हाथों में जलती मोमबत्तियां थीं और चेहरों पर आक्रोश साफ झलक रहा था। मार्च के दौरान सिया को न्याय दो, दोषियों को सख्त सजा दो और बेटी बचाओ, समाज जगाओ जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन

तूनाही महिला मंडल की अध्यक्षा नीलम पटियाल ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें