फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दीप शर्मा को मिली ब्लॉक कांग्रेस की कमान, कार्यकर्ताओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों पर मुहर लगा दी है। इसी कड़ी में मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी युवा एवं कर्मठ नेता दीप शर्मा को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दीप शर्मा पिछले दो दशकों से कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संगठन में विभिन्न पदों पर निभाई गई उनकी ईमानदार और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन पर विश्वास जताया है। उनकी नियुक्ति को आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए दीप शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि नाचन ब्लॉक कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं के जोश के बीच संतुलन स्थापित किया जाएगा। महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन में पूरा सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें