फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनटीटी के 95 पदों के लिए उम्मीदवारों ने जमा करवाए दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। एनटीटी भर्ती के लिए वीरवार और शुक्रवार को अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा किए। पहले दिन प्री प्राइमरी टीचर और एजुकेशन ट्यूटर की भर्ती के लिए जिले के छह ब्लाॅक सलवाहन, साइगलू, सराज-1, सराज-2. सुंदरनगर-1, सुंदरनगर-2 में कुल 95 पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन

सलवाहन में कुल 11 पद के लिए 140 ने, साइगलू में 18 पद के लिए 75 ने, सराज-1 में 15 पद के लिए 215 ने, सराज-2 में 20 पदों के लिए 145 ने, सुंदरनगर-1 में 22 पदों के लिए 185 ने, सुंदरनगर-2 में 9 पद के लिए 95 ने दस्तावेज जमा करवाए। कुल 95 पदों के लिए 855 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। कपूर कंस्ट्रक्शन के सहयोगी धर्मपाल ठाकुर ने कहा कि कुल 12 ब्लाॅकों में प्री प्राइमरी टीचर और एजुकेशन ट्यूटर की भर्ती का आयोजन पूरा कर लिया है।
...

एक वर्षीय डिप्लोमा वाले भी कर सकेंगे आवेदन
अधिसूचना के आधार पर पहले दो वर्षीय डिप्लोमा धारकों को ही आमंत्रित किया था, लेकिन एक वर्षीय डिप्लोमा धारकों के रोष को देखते हुए आउटसोर्स कंपनी ने सभी एक वर्षीय और दो वर्षीय डिप्लोमा धारकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। उधर, कई अभ्यर्थी आवेदन की तारीख का पता न चलने के कारण आवेदन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें