फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पर्यटक के विकास और ब्यास के तटीकरण की बात भी उठाएं प्रत्याशी : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों की आपसी छींटाकशी के बीच नागरिक सभा ने उठाए शहर के मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी में लोकसभा प्रत्याशियों की ओर से एक-दूसरे पर की जा रही छींटाकशी के बीच नागरिक सभा मंडी ने शहर के मुद्दे उनके सामने रखे हैं और इनके हल की अपेक्षा की है। नागरिक सभा के अध्यक्ष ओपी कपूर ने कहा कि उन्होंने सभी प्रत्याशियों के सामने कई मुद्दे रखें हैं। इनमें प्रमुख रूप से पंडोह बांध से नीचे मंडी तक ब्यास नदी का तटीकरण करने की मांग उठाई है, ताकि पिछली आपदा की तरह त्रासदी दोबारा न हो।
साथ ही सुकेती खड्ड के तटीकरण की बात कही है। मंडी शहर को एक मास्टर प्लान के तहत स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने, मंडी में धार्मिक टूरिज्म को विकसित करने के लिए आवश्यक धन उपलब्ध करवाने और 2029 तक मंडी को रेलमार्ग से जोड़ने का मुद्दा रखा है। इसके अलावा पंडोह बांध से डाउनस्ट्रीम में जनजीवन, वातावरण और पर्यावरण आदि को पहुंची क्षति के निवारण का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक सभा मंडी का कहना है कि शहर के आसपास ब्यास नदी पर एक झील का निर्माण पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अहम कदम हो सकता है। साथ ही सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को आधुनिक यूनिवर्सिटी के रूप में केंद्र सरकार के तत्वावधान में विकसित करने की मांग रखी है। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शीघ्र निर्माण करवाने और मंडी से विविध भारती का प्रसारण दोबारा बहाल करने और आकाशवाणी केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार शहर के मुद्दों पर कम, जबकि आपसी बयानबाजी ज्यादा कर रहे हैं। लोगों से जुड़े अधिकांश मुद्दों पर कोई बात नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें