नेरचौक (मंडी)। उपमंडल अधिकारी कार्यालय नेरचौक में यातायात व्यवस्था, सड़कें, नालियां और साफ-सफाई की दशा को सुधारने के लिए मंगलवार को बैठक का आयोजन किया। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता हुई इस बैठक में नेरचौक व्यापार मंडल के प्रधान अमृतपाल सिंह, चेयरमैन छोटु ठाकुर, अधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक में नेरचौक बाजार की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने तथा विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
व्यापारियों ने बताया कि दुकानों में ग्राहक सामान की खरीदारी करने के लिए आते हैं लेकिन खरीदारी के दौरान उनके मोबाइल फोन पर चालान का मैसेज आ जाता है। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए एसडीएम ने खुले स्थान पर सफेद पट्टी के अंदर पेड पार्किंग बना कर घंटों के हिसाब से शुल्क लेेने की व्यवस्था की।
इससे लोगों को पार्किंग स्थल मिलेगा। व्यापारियों ने बताया कि रत्ती सड़क पर एकमात्र वर्षाशालिका है। सुंदरनगर तथा मंडी की ओर कोई वर्षाशालिका नहीं है। इस कारण सैकड़ों लोग धूप या बरसात में बस का इंतजार करते परेशान होते है। यहां से दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गोहर जंजैहली, करसोग, शिमला के लिए जाने वाली सवारियां बसों का इंतजार करती हैं। इसके लिए दोनों बस स्टॉप पर वर्षाशालिका का निर्माण किया जाए। व्यापारियों ने निकासी नालियों के निर्माण और नालियों की ऊंचाई को लेकर अपनी बात रखी।
...
कार्यालय में व्यापार मंडल, विभिन्न विभागों के साथ नेरचौक बाजार में समस्याओं और उनके समाधान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सुझावों के आधार पर निर्णय लिए गए। जल्द ही सभी के साथ सामंजस्य बिठा कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
-स्मृतिका नेगी, एसडीएम बल्ह