फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में सोमवार को छात्र-छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों से तनाव और मानसिक समस्याओं पर खुलकर बात करने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी के दौर में युवाओं पर बढ़ते दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन प्रो. संजीव कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय परिवार, मित्रों या शिक्षकों से साझा करने की सलाह दी। साथ ही तनाव कम करने और सकारात्मक सोच विकसित करने के व्यावहारिक उपाय भी बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें