फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान

Sun, 01 Feb 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में विभूतियों को सम्मानित करते अध्यक्ष। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामुदायिक भवन जोगिंद्रनगर में रविवार को हिंदू सम्मेलन हुआ। इसमें वक्ताओं ने भारतीय धर्म और संस्कृति को सुरक्षित रखने व सामाजिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। आरएसएस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ हुआ। इसमें लोगों ने देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विपिन ने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समाज को जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठना होगा। उन्होंने सामाजिक समरसता के प्रति जागरूकता को आज के समय की बड़ी आवश्यकता बताया। वहीं, कार्यक्रम के अध्यक्ष ओम मरवाह ने युवाओं को अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
करीब तीन घंटे तक चले इस आयोजन में स्कूली विद्यार्थियों और महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर आयोजक समिति द्वारा सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभिन्न विभूतियों को सम्मानित भी किया गया। संयोजक बीएल गुप्ता और खुशबू ने बताया कि हिंदू सम्मेलन के माध्यम से समाज को संगठित करने का अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। इस मौके पर जोगिंद्र पांडे, शांति स्वरूप शर्मा, कृष्ण शर्मा समेत विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें