जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के गडूही भराड़ू में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधायक प्रकाश राणा ने संत गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कहा कि उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और हमें एक सशक्त एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। विधायक ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि गुरु रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सामाजिक एकता और सद्भाव को और मजबूत करें। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। समाज में समरसता, सौहार्द और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। संवाद