फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वन्य जीवों के संरक्षण का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में जीव विज्ञान विभाग की ओर से बायो क्लब के तहत 3 और 4 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें 4 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में एमएलएसएम काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. कामेश्वर कुमार एवं मुख्य वक्ता तथा खास अतिथि के तौर पर डीएफओ कुल्लू राजेश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डीएफओ कुल्लू राजेश शर्मा ने जीव विज्ञान विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों को संबोधित करते हुए हिमाचल के विभिन्न वन्यजीवों के विषय में जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार ने छात्रों का आह्वान कर वन्य जीवों के संरक्षण के लिए उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम में बायो क्लब के नए चुने हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बायो साइंस की विभागाध्यक्ष डॉ. किरण चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में स्नातकोत्तर छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता के विजेता रहे विद्यार्थियों काव्य, एंजेलिना, सानिया, याचना, शिल्पा श्रेया, दीपशिखा को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें