मंडी के कन्या स्कूल में बोर्ड की परीक्षा देने के बाद शिक्षकों के साथ चर्चा करती छात्राएं। संवा
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी जिले में दसवीं और बारहवीं कक्षा की सालाना परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्र में मंगलवार को शुरू हुईं। जिलेभर के स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने सुबह और दोपहरबाद के सत्र में परीक्षा दी।
सभी परीक्षा केंद्रों पर अध्यापकों की तैनाती और सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं ली गईं। शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों ने नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा होने के बाद विभिन्न केंद्रों में विद्यार्थी अपने अध्यापकों के साथ प्रश्नों के संबंध में चर्चा करते नजर आए।
हिंदी का पेपर था। मुझे पेपर स्टाइल या पेपर बहुत अच्छा लगेगा। पेपर बहुत आसान था। पेपर अच्छे से किया। अच्छे अंक आने की उम्मीद है।
-अनिकेत ठुकराल, कक्षा दसवीं कनैड स्कूल
...
सुबह के सत्र में हिंदी का पेपर था, जिसमें बहुत ही आसान प्रश्न डाले गए थे। आसानी से पेपर को पूरा किया। परीक्षा अच्छी हुई है।
-आशीष, कक्षा दसवीं, जड़ोल स्कूल
000