फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाजार के बजाय सर्किल रेट पर जमीन की रजिस्ट्री करवा रहे खरीदार

Fri, 16 May 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। पधर उपमंडल में जमीन खरीदने वाले बाजार भाव के बजाय सर्किल रेट पर जमीन की रजिस्ट्री करवा रहे हैं। इससे जमीन मालिक को जमीन का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है वहीं, सरकार को भी राजस्व में नुकसान हो रहा है। फोरलेन समन्वय समिति कुन्नू के प्रधान चिंत राम ठाकुर और समिति के सचिव महेंद्र सिंह गुलेरिया ने उपमंडल पधर के राजस्व विभाग पर इसे लेकर गंभीर आरोप जड़े हैं। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय मुहाल सीह की जमीन के सर्किल रेट जो 2015 में 4,37,000 रुपये प्रति बिस्वा थे। उसे बिना किसी आदेश और सरकार की अधिसूचना के घटाकर लगभग 238 रुपये प्रति बिस्वा कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने आरटीआई के माध्यम से विभाग से जुटाई है। इसके मुताबिक रेट को कम करने के लिए सरकार की तरफ से कोई लिखित आदेश या अधिसूचना जारी नहीं हुई है। समिति ने इस बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों और जिला उपायुक्त को इससे संबंधित शिकायत दी है। तब उपायुक्त मंडी ने शिकायत पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पहली मई 2025 को उपमंडलाधिकारी पधर को 15 दिन में संबंधित शिकायत पत्र पर छानबीन रिपोर्ट पेश करने के आदेश पारित किए हैं। समिति का कहना है कि सर्किल रेट के घटने से सबसे पहले तो खरीदार बाजार भाव के बजाय सर्कल भाव पर रजिस्ट्री करवा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरा जमीन के बाजार मूल्य और सर्किल मूल्य में भारी अंतर है। मामले को लेकर एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि सूचना की नियम के अनुसार जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें