फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यालय सीनियर विंग के लिए छात्र नेतृत्व ने संभाली कमान

Fri, 16 May 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित तथा गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन के अधिकारी रह चुके कर्नल सुनील भट्ट रहे। उन्होंने अपने अनुशासित सैन्य जीवन के प्रेरणादायक अनुभवों को साझा कर छात्रों को नेतृत्व, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस वर्ष विद्यालय के सीनियर विंग से हेड प्रीफेक्ट्स के रूप में जपनीत कौर और रिध्वान अरोड़ा को नियुक्त किया गया। गांधी हाउस से कैप्टन मन्नत, वाइस कैप्टन आरुषि पटियाल, नेहरू हाउस से कैप्टन सुश्रुत, वाइस कैप्टन अनुशी, टैगोर हाउस से कैप्टन तंजिल, वाइस कैप्टन राघव गुलेरिया तथा तिलक हाउस से कैप्टन मोक्ष और वाइस कैप्टन दक्ष गोयल को अलंकृत किया गया। मुख्यातिथि ने एनसीसी कैडेट्स तेजस्विनी सिंह, सिमरन और राघव गुलेरिया को उनके अनुशासित सेवा भाव के लिए सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें