मंडी। शहर के मंगवाई में गन फैक्ट्री के निकट जूता कारोबारी की ओर से कूड़ा-कचरा फेंकने पर नगर निगम ने कड़ा संज्ञान लिया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर गन फैक्ट्री के बाहर कूड़े-कचरे को उठा लिया, लेकिन जूता कारोबारी की ओर से दोबारा कचरा फेंकने पर नगर निगम की टीम ने उक्त कारोबारी का एक हजार रुपये का चालान किया।
नगर निगम की टीम ने उक्त कारोबारी को चेतावनी भी दी है कि अगर दोबारा दुकान से बाहर कूड़ा-कचरा फेंका तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि कूड़ा-कचरा इधर-उधर फेंकने वालों पर कर्मचारियों की पैनी नजर है।
शहरवासियों से कूड़ा-कचरा स्वच्छता कर्मियों को देने का आग्रह किया है। नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने कहा कि शहरवासियों से आग्रह किया जा रहा है कि कूड़ा-कचरा स्वच्छता कर्मियों को ही दें। कुछ लोग कचरे को अपने घर या फिर किराये के मकान के आस पास फेंकने से बाज नहीं आ रहे है।इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
000