बल्ह विकास खंड की ट्रोह पंचायत के बुशैहर वार्ड को नगर परिषद नेरचौक के दायरे में शामिल करने का पंचायत प्रधान दिनेश कुमार नायक ने विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो लोग नगर परिषद नेरचौक में शामिल होना चाहते हैं वे स्वेच्छा से शामिल हों।
उन्होंने कहा कि ट्रोह पंचायत के कुछ लोग नगर परिषद नेरचौक में मिलना चाहते हैं। मगर पंचायत इस फैसले का विरोध करती है। नायक ने कहा कि ट्रोह पंचायत नेरचौक से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित है। जहां पूरा ग्रामीण क्षेत्र आता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नेरचौक में शामिल होने का ट्रोह पंचायत के ग्रामीण कड़ा विरोध जताते हैं।
नायक ने कहा कि जिन लोगों ने इस प्रकार की बयानबाजी की है उनका यह अपना निजी विचार है। प्रधान ने कहा कि इन लोगों ने पंचायत को विश्वास में लिए बगैर इस तरह का बयान जारी किया है। जो ट्रोह पंचायत के हित में नहीं है। ट्रोह पंचायत के प्रधान दिनेश नायक ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की है कि ट्रोह पंचायत के बुशैहर वार्ड को नगर परिषद नेरचौक में शामिल करने के विषय पर गौर नहीं फरमाए।