फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महाशिवरात्रि पर ऑन डिमांड चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान एचआरटीसी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ऑन डिमांड बसें चलाएगा। कांगणीधार संस्कृति सदन के लिए बस अड्डा से सुविधा प्रदान की जाएगी। टारना में बड़ादेव कमरुनाग के दर्शन के लिए दो ई-टैक्सियां चलाई जाएंगी। लोगों की सुविधा को देखते हुए निगम बस अड्डा से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी ऑन डिमांड बसें चलाएगा।
विज्ञापन

तय रूट पर जाने वाली बस के पैक होने पर लोगों की मांग रहती है तो वहां के लिए बस भेजी जाएगी। हालांकि बसों को लेकर अभी कोई डिमांड नहीं आई है। एचआरटीसी के कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों से कोई डिमांड नहीं आई है। महाशिवरात्रि के दौरान बस अड्डा पर कोई मांग की जाती है तो बसें भेजी जाएंगी। टारना के लिए ई-टैक्सियां और संस्कृति सदन के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें