फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्कोडी पुल पर नहीं रुक रही बसें, लोग पैदल सफर करने को मजबूर

Mon, 29 Jul 2024 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर के स्कोडी पुल पर इन दिनों बसों के न रुकने से यात्रियों की परेशानी इतनी बढ़ गई है कि सुबह-शाम बसों पकड़ने के लिए इधर-उधर दौड़ने को मजबूर हैं। शहर में एकमात्र महामृत्युंजय मंदिर के पास ठहराव पर बस पकड़ने के लिए लोगों को एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर पैदल अथवा ऑटो में 50 रुपये देकर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कोडी में बसें नहीं रुकने से रोजाना सैकड़ों लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। सबसे अधिक दिक्कतें अस्पतालाें के मरीजों को हो रही है। इस ठहराव के आसपास क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के साथ करीब चार अस्पताल हैं। इनमें रोजाना सैकडों मरीजों और तीमारदारों का आना-जाना रहता है। वहीं, कई सरकारी दफ्तर, स्कूल और अन्य संस्थानों में भी रोजाना ग्रामीण इलाकों से हजारों लोग आते है।
अब उन्हें सुबह और शाम को बसों को पकड़ने के लिए बस स्टैंड या महामृत्युंजय मंदिर को के पास जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे परेशानी झेल रहे हैं। बता दें कि शहर में जाम को देखते हुए हाल ही में पुलिस ने शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की थी, जिसमें इस बस ठहराव को मान्य नहीं बताया गया है और अभी यह विचाराधीन है। इस कारण यहां बसें नहीं रुक रही हैं।
विज्ञापन


उधर, बस चालक भी चालान के डर से बसों को नहीं रोक रहे और देखा जा रहा है कि लोग चलते-चलते बसों में बैठ रहे हैं। इससे भी अब हादसों का डर बना हुआ है।
जल्द निकाला जाएगा समाधान : महापौर

डीएसपी मुख्यालय देवराज ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए ही कुछ बदलाव किए हैं, ताकि जाम के कारण मरीजों को दिक्कतें न हो। स्कोडी पुल पर बस ठहराव मान्य भी नहीं है। फिर भी अगर दिक्कतें आ रही हैं तो उन पर विचार किया जाएगा। वहीं, नगर निगम के महापौर का कहना है कि स्कोडी के पास बहुत अधिक यात्री रोजाना बसों के लिए खड़े रहते हैं। दिक्कतों देखते हुए कोई हल जल्द निकाला जाएगा।
लोगों को रोजाना होना पड़ रहा परेशान

रोजाना रिवालसर, दुर्गापुर, तुंगल के साइगलू, देवधार, कोटली, वीर लाग, माहन, बरयारा, सदयाणा, मट, बाड़ी गुमाणु आदि कई स्थानों से आने वाले लोगों में राजेश, ओम प्रकाश, देवेंद्र, हरीश, नेहा, रोशनी और नीलम आदि ने बताया कि कुछ दिनों से स्कोडी पुल पर बसें नहीं रुक रही हैं। बस के लिए उन्हें डेढ़ किलोमीटर पैदल बस स्टैंड या महामृत्युंजय मंदिर जाना पड़ रहा है। इससे बहुत दिक्कतें हैं रही हैं। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज करवाने के बाद कोटली लौट रहे बुजुर्ग दंपती ने बताया कि उन्हें पुल पर बस नहीं मिली। फिर किसी ने बताया कि अब वहां बस नहीं रुकती तो उन्हें पैदल महामृत्युंजय मंदिर तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें