फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एचआरटीसी कार्यशाला में धूल फांक रहीं बसें, कई रूट प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर बस डिपो में मरम्मत के लिए कलपुर्जों और आवश्यक संसाधनाें की कमी
विज्ञापन

कार्यशाला में 20 से अधिक तकनीकी कर्मचारियों के पद खाली

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। बस डिपो जोगिंद्रनगर की कार्यशाला में संसाधनों की भारी कमी अब निगम की बसों की मरम्मत के लिए गंभीर समस्या बन गई है। पिछले एक माह से कार्यशाला में मरम्मत के लिए आई बसों के कलपुर्जों और तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के कई रूट बाधित हो रहे हैं।
मरम्मत कार्य बाधित होने के कारण इस समय आठ से दस बसें कार्यशाला में ही खड़ी हैं। सीमित संसाधनों पर चल रही इस कार्यशाला में 20 से अधिक तकनीकी कर्मचारियों के पद खाली हैं। ऐसे में बैजनाथ और पालमपुर बस डिपो से तकनीकी कर्मचारियों को बुलाकर किसी तरह खराब बसों की मरम्मत करवाई जा रही है।
विज्ञापन

कार्यशाला में वर्तमान में केवल सात से आठ तकनीकी कर्मचारी ही कार्यरत हैं, जबकि यहां 40 से अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता है। संसाधनों की कमी अब निगम के संचालन के लिए भी गंभीर चुनौती बन गई है। इसके अलावा कार्यशाला का कार्यस्थल कीचड़ और मलबे से भरा होने के कारण कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, खासकर बारिश और तेज धूप के दौरान। स्थिति यह भी है कि बसों की धुलाई का कार्य मात्र एक कर्मचारी के जिम्मे है, जिससे अधिकांश बसों की साफ-सफाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
बस डिपो जोगिंद्रनगर की कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों और संसाधनों की कमी को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि बसों की मरम्मत में आ रही समस्याओं का समाधान किया जा सके। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए नए बसों को भी बेड़े में शामिल किया गया है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित हो सके। -पंकज चड्ढा, मंडलीय प्रबंधक, हिमाचल पथ परिवहन निगम, धर्मशाला डिविजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें