फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ब्यास की सहायक खड्डों के किनारे साफ किए हॉट स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष स्वच्छता अभियान चलाया, जुर्माने से संबंधित चेतावनी बोर्ड भी लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल दिवस पर 15 अप्रैल को क्षेत्रीय कार्यालय मंडी ने स्थानीय शहरी व ग्रामीण निकायों के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नेरचौक, बल्ह, धनोटू और सुंदरनगर क्षेत्रों में ब्यास नदी की सहायक खड्डों के आसपास चिह्नित हॉट स्पॉट की सफाई की गई।
विज्ञापन

अभियान के तहत रत्ती पुल, डडौर पुल, कंसा चौक, एपीएमसी धनोटू के पास बीएसएल नहर, नरेश चौक, नया बस स्टैंड सुंदरनगर, आंबेडकर नगर, वार्ड नंबर-एक ढांगसीधार और पुरानी मंडी में सफाई कार्य किया गया। इन स्थानों पर रत्ती, कंसा, सुकेती और घांघल खड्ड के किनारे विशेष अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाया गया। सफाई के दौरान एकत्रित कचरे को संबंधित स्थानीय निकायों को निस्तारण के लिए सौंपा गया। साथ ही इन हॉट स्पॉट्स पर कूड़ा फेंकने पर रोक लगाने के लिए नो लिटरिंग और जुर्माने से संबंधित चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए। अभियान में क्षेत्रीय कार्यालय मंडी, नगर परिषद मंडी, नगर परिषद सुंदरनगर, नगर परिषद नेरचौक, बीडीओ बल्ह और बीडीओ धनोटू के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें