मंडी। जिले में रविवार को सरकारी और निजी बसें मनमर्जी से चल रही हैं। इस कारण कई रूट प्रभावित हो रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुंदरनगर, मंडी, पधर, जोगिंद्रनगर, सराज, सरकाघाट, धर्मपुर क्षेत्रों में रविवार को कई रूटों पर बसें नहीं चलीं।
निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी से हर कोई परेशान है। ये अपनी मर्जी से ही बसें चलाते हैं। रविवार के दिन स्थानीय रूटों पर कम ही आवाजाही रही। कई बसें आधे रास्तों से ही लौट गईं। इससे बसों के इंतजार में बैठे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
उधर, कोविड के चलते वैसे ही कई रूटों पर बसें नहीं चल रही हैं। मंडी डिपो में ही रविवार को 25 स्थानीय रूटों पर बसों की आवाजाही नहीं हुई। सरकाघाट के दस, जोगिंद्रनगर के पांच, पधर के आठ, सुंदरनगर के सात, धर्मपुर के पांच रूटों पर बसों की आवाजाही नहीं हुई। बस अड्डा प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि रविवार को सवारियां कम होने के चलते अकसर स्थानीय रूट बाधित रहते हैं। फिर भी सवारियों की मांग के अनुसार रूटों पर बसों को भेज दिया जाता है।
...
ये रूट रहे बाधित
मंडी-मझवाड़, मंडी- कीपड़, मंडी- स्कोर, मंडी-कैहनवाल, मंडी-कोठी गैहरी, मंडी-धन्यारी, मंडी- दुदर, मंडी-शिमलीधार, मंडी-रिगायड़ी, मंडी-मझोल, मंडी-कोटली-जोगिंद्रनगर, मंडी-डोलरा, मंडी-पतरोण, मंडी-कीपड़-दुदर, मंडी-बलद्वाड़ा, मंडी-सरकघाट- दुर्गापुर, मंडी-सदयाणा, मंडी-चैलचौक-पंडोह, मंडी-समराहण, मंडी-दुदर, मंडी-नेरचौक, मंडी-भांबला, मंडी-कोटली, मंडी- चंडीगढ़, मंडी-द्रुबल-नाहन