फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंजैहली-चंडीगढ़ वाया नालागढ़ चलेगी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। एचआरटीसी ने दो साल से बंद जंजैहली-चंडीगढ़ वाया नालागढ़ बस सेवा को दोबारा अधिसूचित किया है। अधिसूचना में सराज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के लिए लगभग 35 रूट जारी किए गए हैं। इनमें से अधिकांश रूट पहले से ही चल रहे हैं, जिन्हें अगले स्टेशन तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

निगम के मंडी डिपो ने सराज के लिए सर्वाधिक 20 रूट दिए हैं जबकि सुंदरनगर डिपो ने सराज के लिए कोई नया रूट नहीं दिया है। करसोग डिपो ने सराज के लिए एक दर्जन रूट, कुल्लू डिपो ने छह रूट और रामपुर डिपो ने तीन से चार रूट अधिसूचित किए हैं। कुल्लू डिपो ने भी सराज क्षेत्र में अपने रूटों में वृद्धि की है। इसमें बंजार- खोड़ाथाच-बंजार, बंजार- ठैंसर और बंजार-गाड़ागुशैण नए रूट होंगे।
रामपुर डिपो ने छतरी और गाड़ागुशैण के रूट अधिसूचित किए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि उक्त रूट पर बस सेवा बहाल है। मंडी से गाड़ागुशैण घाट और सुंदरनगर से शिकारी देवी रूट नहीं दर्शाए हैं। इससे इन रूटों पर बसों के चलने पर संशय पैदा हो गया है। अधिसूचना में जंजैहली-मनाली और कलहणी-मनाली बस सेवाओं का भी उल्लेख नहीं है। मंडी डिपो ने मंडी से चिऊणी चेत रूट पर चलने वाली बस को शैटाधार तक कर दिया है। मंडी-सराची को कलहणी तक जबकि मंडी-जंजैहली बस को केलोनाल तक चलाया जाएगा। परिवहन निगम के अनुसार अधिसूचना पर 21 फरवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

...

करसोग-जंजैहली-मंडी पर पहली बार दौड़ेगी बस
पहली बार करसोग क्षेत्र से जंजैहली होकर मंडी के लिए सीधी बस सेवा चलेगी। इस रूट पर करसोग से मंडी की दूरी 112 किलोमीटर होगी जबकि वाया चैलचौक और सुंदरनगर यह दूरी 120 किलोमीटर है। करसोग डिपो करसोग-जंजैहली-मंडी, करसोग-छतरी-जंजैहली, थुनाग-करसोग-शिमला, करसोग-छतरी-थुनाग-मंडी, करसोग- कांढीधार-जंजैहली, गाड़ागुशैण-करसोग-शिमला और करसोग-शिकारी माता रूट पर बस सेवा देगा।
...

जंजैहली-मनाली वाया शैटाधार चले बस
सराज क्षेत्र की एक दर्जन पंचायत के लोगों ने जंजैहली-मनाली रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार यह बस जंजैहली से मनाली वाया शैटाधार चले। सराज के प्रमुख पर्यटन स्थल थाची, नारायणगढ़, सपैहणीधार, शैटाधार, तुंगासीगढ़, जंजैहली और शिकारी देवी के लिए आवाजाही हो सकेगी। लंबाथाच के प्रधान संतोष कुमार, चिऊणी के प्रधान इंद्र सिंह और चेत के प्रधान लुदरमणी ने बताया कि इससे लंबाथाच, चिऊणी, चेत, सोमनाचनी, बागीभनवास, डीडर थाची, पंजाई और काऊ सहित लगभग एक दर्जन पंचायतें सीधी बस सेवा से जुड़ेगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें